⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 147 शब्द|📅 28 Oct 2024
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: धनतेरस (Dhanteras) से ठीक पहले आभूषण खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। 28 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बता दे कि धनतेरस 29 अक्टूबर को है।
यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला
यहां हम आपको बता दे कि धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। दशकों से लोग दोनों मौकों पर सोना खरीदते रहे हैं। 28 अक्टूबर को हाजिर सोना 0.5 फीसदी गिरकर 2,733.01 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,430 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट सोने की कीमत 73,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। सोने के आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है। डॉलर की मजबूती का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।









