Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab: पंजाब में कथित पत्रकारों और RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR दर्ज, फेसबुक पेज पर Live चलाने वाले सावधान

    Punjab: पंजाब में कथित पत्रकारों और RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR दर्ज, फेसबुक पेज पर Live चलाने वाले सावधान

    Daily SamvadBy Daily Samvad1 January, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: पंजाब में कथित पत्रकारों और RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR दर्ज, फेसबुक पेज पर Live चलाने वाले सावधान
    FIR
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हेलिकॉप्टर के कथित दुरुपयोग को लेकर सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में आरटीआई एक्टिविस्ट समेत तथा कथित पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई गै।

    जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) के हेलिकाप्टर को लेकर कुछ लोगों ने दुष्प्रचार किया था। जिससे कई व्यक्तियों और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि यह दुष्प्रचार जानबूझकर किया गया, जिससे न केवल जनता को गुमराह किया गया, बल्कि संवैधानिक संस्थानों की छवि को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

    CM Bhagwant Mann
    CM Bhagwant Mann

    SHO की शिकायत पर FIR दर्ज

    पुलिस के मुताबिक यह FIR 12 दिसंबर को दर्ज की गई थी, लेकिन जांच की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इसे अब तक सार्वजनिक नहीं किया था। शिकायत लुधियाना साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर सतबीर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।

    FIR के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह दावा किया कि जब मुख्यमंत्री भगवंत मान जापान और दक्षिण कोरिया की आधिकारिक विदेश यात्रा पर थे, उस दौरान उनके हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। इस दावे को उड़ान-ट्रैकिंग डेटा के आधार पर फैलाया गया, लेकिन जांच में यह पूरी तरह से गलत और भ्रामक पाया गया।

    CM bhagwant mann helicopter
    CM bhagwant mann helicopter

    हेलिकाप्टर की उड़ान की भ्रामक जानकारी

    FIR में कहा गया है कि सोशल मीडिया पोस्ट में उड़ान-ट्रैकिंग डेटा की गलत व्याख्या की गई। इसके साथ ही असंबंधित वीडियो और दृश्यों का चयनात्मक उपयोग कर भड़काऊ टिप्पणियां जोड़ी गईं, ताकि एक झूठी कहानी तैयार की जा सके। पुलिस के अनुसार, इस तरह की सामग्री का उद्देश्य केवल सनसनी फैलाना और सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाना था।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिन पोस्टों में हेलिकॉप्टर के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया, वे आधिकारिक रिकॉर्ड के विपरीत हैं। पंजाब के नागरिक उड्डयन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अवधि के दौरान हेलिकॉप्टर का उपयोग एक अधिकृत अधिकारी द्वारा किया गया था। यह उपयोग पूरी तरह से नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत किया गया, न कि किसी अवैध या निजी उद्देश्य के लिए।

    Punjab Police
    Punjab Police File Photo

    इन धाराओं में FIR दर्ज

    FIR में कहा गया है कि इस तरह की भ्रामक और झूठी जानकारी फैलाने से जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ऐसी सामग्री से संवैधानिक संस्थानों में जनता का विश्वास कमजोर हो सकता है, सरकारी कार्यप्रणाली बाधित हो सकती है और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    इसी आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 353(1), 353(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और इसमें सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी।

    सामग्री की प्रामाणिकता, सटीकता और स्रोत की जांच के साथ-साथ यह भी देखा जाएगा कि इस कथित दुष्प्रचार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। FIR में इस बात की भी गुंजाइश रखी गई है कि यदि जांच के दौरान किसी अन्य साजिशकर्ता या सहयोगी की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Crime
    Crime

    इन लोगों के खिलाफ FIR

    • मिंटू गुरुसरिया
    • गगन रामगढ़िया
    • हरमन फार्मर
    • मनदीप मक्कड़
    • गुरलाल एस मान
    • सनाम्मू धालीवाल
    • आरटीआई एक्टिविस्ट माणिक गोयल
    • अर्जन लाइव
    • दीप मंगली
    • लोक आवाज टीवी

    पुलिस जांच में जुटी

    इन सभी सोशल मीडिया के हैंडलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन्हीं अकाउंट्स द्वारा अपलोड किए गए थे। पुलिस का कहना है कि इन सभी पोस्टों की भूमिका और मंशा की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद राज्य में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और गलत सूचनाओं को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

    पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को साझा न करें और जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करें। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि जानबूझकर गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



















    No related posts.

    BNS 2023 Sections CM Bhagwant Mann Cyber Crime Cyber Crime Police Ludhiana Digital Media Action Punjab Fake News Case Punjab FIR FIR Punjab Police Flight Tracking Data Misuse Helicopter Helicopter Misuse Allegations Helicopter News Ludhiana Ludhiana Social Media Misinformation Punjab Punjab CM Bhagwant Mann Punjab Political News Social Media Misinformation
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: पंजाब के कई इलाकों में सुबह से बारिश, ठंड में इजाफा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में नेता की बेटी की बर्थडे के दिन बाथरूम में मौत, खुशियां मातम में बदली
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: दूध सैंपलिंग अभियान के बाद पंजाब में दो दिवसीय व्यापक पनीर सैंपलिंग अभियान

    20 May, 2026

    Punjab News: दुबई आधारित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़; 10 किलो आई.सी.ई. और 4 किलो हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.