Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab: पंजाब के कई इलाकों में सुबह से बारिश, ठंड में इजाफा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Punjab: पंजाब के कई इलाकों में सुबह से बारिश, ठंड में इजाफा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    Daily SamvadBy Daily Samvad1 January, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: पंजाब के कई इलाकों में सुबह से बारिश, ठंड में इजाफा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
    Punjab Weather Update
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, जालंधर। Punjab Weather Alert News: पंजाब और चंडीगढ़ में नए साल की शुरुआत गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज के साथ हुई। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई। चंडीगढ़, मोहाली और लुधियाना समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि शीत लहर और घना कोहरा लगातार बने रहने से आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आया।

    मौसम विभाग पहले ही पंजाब (Punjab) में घने कोहरे, हल्की बारिश और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसतन तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली।

    Punjab Weather Update
    Punjab Weather Update

    गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला

    मौसम विभाग के मुताबिक 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गुरदासपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने दृश्यता को बेहद कम कर दिया है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर खासा असर पड़ा।

    गुरुवार सुबह अमृतसर और चंडीगढ़ में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में केवल 10 मीटर और पटियाला में 20 मीटर तक दृश्यता रही। इसके अलावा हलवारा, गुरदासपुर, पठानकोट, बठिंडा और बल्लोवाल सौंकड़ी में भी 50 मीटर से कम दृश्यता रिकॉर्ड की गई।

    Punjab Weather Update
    Punjab Weather Update

    कई ट्रेने और फ्लाइट प्रभावित

    खराब दृश्यता के चलते कई ट्रेनों और उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा, वहीं सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने मौजूदा मौसम प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि इस समय उत्तर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो ऊपरी वायुमंडल में प्रभावी बना हुआ है।

    इसके साथ ही मध्य वायुमंडलीय स्तर में एक लंबी हवा की पट्टी बनी हुई है, जिससे मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण पंजाब और आसपास के इलाकों में ऊंचाई पर तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि उत्तर हरियाणा और उससे सटे क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का प्रभाव बना हुआ है।

    Punjab Weather Update
    Punjab Weather Update

    मौसम विभाग की चेतावनी

    इन परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

    वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा और लुधियाना में कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा के कुछ इलाकों में ‘कोल्ड डे’ यानी ठंडा दिन रहने की संभावना है।

    यहां होगी बारिश

    गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मलेरकोटला में भी कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है।

    Rain Alert In Punjab
    Rain Alert In Punjab

    आने वाले दिनों के मौसम को लेकर विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में फिर से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    घना कोहरा छाएगा

    2 और 3 जनवरी को भी राज्य के कई जिलों में बहुत घना कोहरा और शीत लहर का असर बना रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण सुबह और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी रखें।



















    No related posts.

    Chandigarh Weather Forecast Chandigarh Weather Update Cold Wave Cold Wave Alert Punjab Dense fog in Punjab Fog IMD Orange Alert Low Visibility Weather News Meteorological Department New Year Weather Punjab Orange Alert Update Punjab Punjab Temperature Update Punjab Weather Punjab Weather News Rain Rain In Punjab Temperature Winter Weather North India
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePhone Signal: फोन के कमजोर नेटवर्क से परेशान? ये ट्रिक अपनाएं और सिग्नल पाएं फुल
    Next Article Punjab: पंजाब में कथित पत्रकारों और RTI एक्टिविस्ट के खिलाफ FIR दर्ज, फेसबुक पेज पर Live चलाने वाले सावधान
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.