Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 33 लाख रुपए की ठगी, ट्रैवल एजैंट पर FIR दर्ज

फर्म के मालिक के रूप में केवल कृष्ण और उनकी पत्नी गुरदर्शन कौर बताए गए हैं, जो आदर्श कॉलोनी, भादसों रोड के निवासी हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, एजुकेशन सेंटर से संपर्क के दौरान उसकी बातचीत फर्म के मालिक रत्नदीप गारंग से हुई थी।

Daily Samvad
4 Min Read
Visa Fraud
Punjab Government
Highlights
  • स्टडी वीजा के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने की ठगी
  • हरियाणा के रहने वाले व्यक्ति से हुई ठगी
  • पुलिस ने FIR दर्ज किया, अभी गिरफ्तारी नहीं
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर 33 लाख 24 हजार 452 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंजाब (Punjab) पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ट्रैवल एजैंट दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पंजाब Punjab) पुलिस को दी शिकायत में प्रभजीत सिंह निवासी गांव शादीपुर, जिला हरियाणा, हाल निवासी अजीत नगर माजरी, समाना ने बताया कि वह स्टडी वीजा के जरिए विदेश जाना चाहता था। इसी सिलसिले में उसने पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) स्थित “वीजा पटियाला इंटरनेशनल एजुकेशन सेंटर” से संपर्क किया था, जो लीला भवन के पास स्थित है।

Fraud
Fraud

पति-पत्नी ने मिलकर की ठगी

इस फर्म के मालिक के रूप में केवल कृष्ण और उनकी पत्नी गुरदर्शन कौर बताए गए हैं, जो आदर्श कॉलोनी, भादसों रोड के निवासी हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, एजुकेशन सेंटर से संपर्क के दौरान उसकी बातचीत फर्म के मालिक रत्नदीप गारंग से हुई थी। उस समय केवल कृष्ण और गुरदर्शन कौर फर्म में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

रत्नदीप गारंग ने उसे भरोसा दिलाया था कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर उसे स्टडी वीजा पर विदेश भेज दिया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में प्रभजीत सिंह ने कुल 33 लाख 24 हजार 452 रुपये आरोपितों को दे दिए। शिकायत में आगे बताया गया है कि कुछ समय बाद रत्नदीप गारंग की मौत हो गई।

Iran Visa Rules 2025
Visa Rules 2025

न तो विदेश भेजा, न पैसे लौटाए

इसके बाद मामले की जिम्मेदारी केवल कृष्ण और उनकी पत्नी गुरदर्शन कौर के पास आ गई। आरोप है कि रत्नदीप की मृत्यु के बाद भी आरोपित दंपति ने न तो प्रभजीत सिंह को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। जब पीड़ित ने बार-बार पैसे वापस मांगने शुरू किए तो उसे टालमटोल कर जवाब दिए जाने लगे।

काफी समय तक इंतजार करने और कोई समाधान न निकलने पर प्रभजीत सिंह ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद 3 जनवरी को केवल कृष्ण और गुरदर्शन कौर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है।

FIR
FIR

अभी तक ठग एजैंट गिरफ्तार नहीं

थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद शहर में विदेश भेजने के नाम पर चल रही एजुकेशन और वीजा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने से पहले संबंधित एजेंसी की पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *