Punjab Weather Update: कोहरे और शीत लहर के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ इस समय शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज, 5 जनवरी और कल के लिए घने कोहरे, शीत लहर और ठंडे दिन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति 9 जनवरी तक जारी रहेगी।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • रात के तापमान में तेजी से गिरावट
  • 5 जनवरी के लिए घने कोहरे का अलर्ट
  • कई जगहों पर सूरज भी नहीं निकला
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ इस समय शीत लहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज, 5 जनवरी और कल के लिए घने कोहरे, शीत लहर और ठंडे दिन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति 9 जनवरी तक जारी रहेगी।

तापमान में तेजी से गिरावट

इसके चलते दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य भर में तापमान 2.1 डिग्री गिर गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। होशियारपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में भी ठंड का मौसम रहा।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। रविवार को दिन भर चंडीगढ़ और पंजाब में घना कोहरा छाया रहा और कई जगहों पर तो सूरज भी नहीं निकला। इस दौरान अमृतसर में दृश्यता शून्य मीटर और गुरदासपुर में 200 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग (IMD) आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मालेरकोटली में बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *