Canada News: कनाडा में पुलिस ने पंजाबी मां को बेटों समेत किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

Muskaan Dogra
2 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada News: कनाडा (Canada) में पंजाब (Punjab) से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा में पुलिस ने एक महिला और चार पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया गया हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा पुलिस (Canada Police) ने ब्रैम्पटन (Brampton) में रहने वाले एक परिवार को हथियार तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पंजाबी मां को उसके दो बेटों और उनके दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया है।

Canada News: कनाडा में पुलिस ने पंजाबी मां को बेटों समेत किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

पुलिस जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मां नरिंदर नागरा (61 साल) और उनके बेटे रवनीत नागरा (22 साल) और नवदीप नागरा (20 साल) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने नरिंदर नागरा के लड़कों के दोस्त रणवीर (20 साल) और पवनीत नेहाल (21 साल) को भी गिरफ्तार किया है।

पील रीजनल पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से 20 वर्षीय एक व्यक्ति से बंदूक बरामद होने पर पकड़ा था। इसके बाद यह जांच आगे बढ़ी थी। फिर जुलाई से लेकर सितंबर तक विशेष प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों ने ‘प्रोजेक्ट स्लेजहैमर’ आयोजित किया।

Canada News: कनाडा में पुलिस ने पंजाबी मां को बेटों समेत किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

इसमें पील एरिया और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र (जीटीए) में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल ग्रुपों की जांच की गई थी।इस केस में पील रीजनल पुलिस यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस और आरसीएमपी समेत कई कई एजेंसियों ने मिलकर काम किया।

इसके बाद इन आरोपियों के घरों की तलाशी के लिए वारंट हासिल किए हैं। इनके घरों में जांच में 11 हथियार बरामद हुए हैं। इसके अलावा 32 प्रतिबंधित पत्रिकाएं, 900 से अधिक गोला-बारूद, 53 ग्लॉक चयनकर्ता स्विच और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद मिली है। जिसके तहत पांचों को गिरफ्तार किया गया है।

Canada News: कनाडा में पुलिस ने पंजाबी मां को बेटों समेत किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला
Canada News: कनाडा में पुलिस ने पंजाबी मां को बेटों समेत किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *