St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया दिवाली का त्यौहार

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 184 शब्द|📅 29 Oct 2024

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने दिवाली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया। जिसमें सभी स्कूल शाखाओं ने अपने स्कूल परिसर को रंगोली, रोशनी और दीयों से सजाया और इस त्यौहार को भारतीए परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

कुछ स्कूलों ने इस त्यौहार को ‘देव महोत्सव’ नाम दिया। जिसमें प्री-प्राइमरी विंग के छात्रों ने गणपति आरती गाकर महोत्सव की शुरुआत की और भगवान गणेश जी से सभी को खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना की।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया दिवाली का त्यौहार

भगवान गणेश से आशीर्वाद लेने के बाद कक्षा 1 और 2 के छात्रों ने “साईं भक्ति मातृ पितृ पूजन” पर प्रस्तुति दी, जिसमें भगवान से अपने माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया दिवाली का त्यौहार

इसका मूल कारण बच्चों को अच्छा इंसान बनाना और उन्हें सभी अच्छी आदतों और विचारों को अपनाने में मदद करना था। इस त्यौहार पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इस त्यौहार पर सभी स्टाफ सदस्यों और स्कूल छात्रों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया दिवाली का त्यौहार
St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया दिवाली का त्यौहार

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *