Canada-India News: कनाडा और भारत के बीच बढ़ा तनाव, दिवाली मनाने पर लगाई रोक; हिन्दुओं में रोष

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कनाडा। Canada-India News: भारत (India) और कनाडा (Canada) के बीच फिलहाल अच्छे रिश्ते नहीं हैं, जिसका असर अब वहां रहने वाले हिंदुओं पर देखने को मिल रहा है। कनाडा सरकार ने वहां दिवाली उत्सव रद्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो का सनसनीखेज खुलासा, बोले- भारत के खिलाफ झूठ बोला

दरअसल, कनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे और कंजर्वेटिव पार्टी ने दिवाली 2024 का जश्न रद्द करने का फैसला किया है। वहीं कैनेडियन हिंदू फोरम ने इस कदम की निंदा की और इसे कनाडा के विविध सांस्कृतिक समुदायों के प्रति असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

Canada-India News: कनाडा और भारत के बीच बढ़ा तनाव, दिवाली मनाने पर लगाई रोक; हिन्दुओं में रोष

कनाडा हिंदू फोरम का मानना ​​है कि दिवाली समारोह रद्द करने का फैसला राजनीतिक तुष्टिकरण का नतीजा है। बता दे कि कनाडा में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय लगभग 25 लाख की आबादी के साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक स्तंभ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Canada-India News: कनाडा और भारत के बीच बढ़ा तनाव, दिवाली मनाने पर लगाई रोक; हिन्दुओं में रोष

ये समुदाय विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्हें नज़रअंदाज़ करना कनाडा की संस्कृति और विकास में उनकी भूमिका को नज़रअंदाज करना है। ऐसे में हिंदू मंच ने इस फैसले को कनाडाई समाज के लिए कमजोर बिंदु बताया है।

Canada-India News: कनाडा और भारत के बीच बढ़ा तनाव, दिवाली मनाने पर लगाई रोक; हिन्दुओं में रोष
Canada-India News: कनाडा और भारत के बीच बढ़ा तनाव, दिवाली मनाने पर लगाई रोक; हिन्दुओं में रोष

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *