Friday, 19 June 2026
पंजाब
Punjab News: 2 खालिस्तानी आतंकी मलेशिया से डिपोर्ट, पंजाब में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की साजिश में थे शामिल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और रॉयल मलेशिया पुलिस (RMP) के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों को इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन के तहत दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया और बाद में भारत लाया गया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबाला निवासी गुरविंदर सिंह और पटियाला निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है।