Thursday, 25 December 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
America News: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय गिरफ्तार, कई पंजाबी शामिल, डिपोर्ट होने की लटकी तलवार
डेली संवाद, अमेरिका।
America News: अमेरिका में एक बार फिर अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खबर है कि अमेरिकी सीमा गश्ती अधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
अवैध अप्रवासी गिरफ्तार
अमेरिकी सीमा गश्ती दल (CBP) ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया ( California ) के एल सेंट्रो क्षेत्र में सीमा गश्ती दल के कई एजेंटों ने आव्रजन चौकियों पर वाहनों को रोककर और अंतर-एजेंसी अभियानों के दौरान ऐसे कई अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया।