Skip to content

America News: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय गिरफ्तार, कई पंजाबी शामिल, डिपोर्ट होने की लटकी तलवार

US News
US News
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अमेरिका। America News: अमेरिका में एक बार फिर अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खबर है कि अमेरिकी सीमा गश्ती अधिकारियों ने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

अवैध अप्रवासी गिरफ्तार

अमेरिकी सीमा गश्ती दल (CBP) ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा कि कैलिफोर्निया ( California ) के एल सेंट्रो क्षेत्र में सीमा गश्ती दल के कई एजेंटों ने आव्रजन चौकियों पर वाहनों को रोककर और अंतर-एजेंसी अभियानों के दौरान ऐसे कई अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

अधिकारियों ने 23 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच अंतरराज्यीय मार्गों पर वाणिज्यिक चालक लाइसेंस के साथ सेमी-ट्रक चला रहे 42 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 30 भारत से, दो अल सल्वाडोर से और बाकी चीन, इरिट्रिया, हैती, होंडुरास, मैक्सिको, रूस, सोमालिया, तुर्की और यूक्रेन से थे।

Watch on Daily Samvad