Skip to content

Punjab Income Tax Raid: पंजाब और हिमाचल की प्रमुख सरिया कारोबारी के घरों और ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, जालंधर में कई जगहों पर रेड, लोहा कारोबारियों में मचा हड़कंप

पंजाब में इनकम टैक्स विभाग की कई टीमों ने सरिया मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के मालिकों के जालंधर, बटाला और हिमाचल स्थित घरों, दफ्तरों और फैक्ट्रियों पर छापेमारी की।

Punjab Income Tax Raid: पंजाब और हिमाचल की प्रमुख सरिया कारोबारी के घरों और ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, जालंधर में कई जगहों पर रेड, लोहा कारोबारियों में मचा हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Income Tax Raid: पंजाब में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई बड़े कारोबारियों के घरों, दफ्तरों और कारोबारी ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इनकम टैक्स विभाग की कई टीमें इस कार्रवाई में जुटी हुई हैं और खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सरिया मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार करने वाली एक कंपनी के मालिकों और उनसे जुड़े ठिकानों पर की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने जालंधर की पॉश डिफेंस कॉलोनी स्थित कंपनी मालिक के आवास और छोटी बारादरी स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की है। इसके अलावा कंपनी से जुड़े कर्मचारियों के घरों और अन्य ठिकानों पर भी टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं।

जालंधर से हिमाचल तक एक साथ रेड

सूत्रों के अनुसार, संबंधित सरिया मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की फैक्ट्रियां हिमाचल प्रदेश के गगरेट और बिलासपुर में स्थित हैं। इन दोनों स्थानों पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीमों ने कार्रवाई की है। विभाग की टीमें कंपनी के कारोबार और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

जालंधर के छोटी बारादरी, डिफेंस कॉलोनी समेत कई इलाकों में अलग-अलग टीमें जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के कारोबार से जुड़े लोगों और कर्मचारियों के ठिकानों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

बटाला के बड़े मैरिज पैलेस में भी छापेमारी

इस कार्रवाई का दायरा जालंधर और हिमाचल तक ही सीमित नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इसी सरिया मैन्युफैक्चरिंग कंपनी से संबंधित बटाला स्थित एक बड़े मैरिज पैलेस में भी इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी जारी है।

फिलहाल विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान या छापेमारी के कारणों की पुष्टि नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा कि विभाग को क्या अहम दस्तावेज या अन्य जानकारियां मिली हैं।

फिलहाल जालंधर, बटाला और हिमाचल प्रदेश में इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई जारी है। इस मामले में आगे आने वाली जानकारी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।