Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के हलका इंचार्ज के खिलाफ मिनी गोवा में सियासी 'षड़यंत्र', AAP के पार्षद और कौंसलर चुनाव हारे नेता फिर से ढूंढ रहे नया 'ठिकाना'

विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर में AAP के कुछ पार्षदों और नेताओं पर कथित गुटबाजी के आरोप लगे हैं। हलका इंचार्ज के खिलाफ लामबंदी की चर्चा।

Jalandhar News: जालंधर के हलका इंचार्ज के खिलाफ मिनी गोवा में सियासी 'षड़यंत्र', AAP के पार्षद और कौंसलर चुनाव हारे नेता फिर से ढूंढ रहे नया 'ठिकाना'
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, जालंधर की राजनीति में भी हलचल तेज होती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर कुछ पार्षद और चुनाव हारे हुए नेता के गुटबाजी को हवा दे रहे हैं। पार्टी से जुड़े कुछ नेता शहर से बाहर बैठकर जालंधर के एक हलका इंचार्ज के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

ताजा मामला जालंधर के आम आदमी पार्टी के पार्षदों और कौंसलर चुनाव हारे नेता का है, जो अपनी ही पार्टी के हलका इंचार्ज के खिलाफ शहर से बाहर जाकर षड़यंत्र रच रहे हैं। कौंसलर चुनाव हार चुके एक बड़े नेता की अहम भूमिका बताई जा रही है।

कौंसलर चुनाव हारने वाला टीम लीडर

कहा जा रहा है कि कौंसलर चुनाव हार चुके उक्त नेता इस गुट का टीम लीडर है, जो जालंधर के एक हलका इंचार्ज के खिलाफ साजिश रचने में जुटे हैं। इससे पहले जब ये गुट कांग्रेस में था, तब जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रहे राजिंदर बेरी के खिलाफ जबरदस्त साजिश रची थी। बाद में कांग्रेस की हार के बाद ये गुट आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

सूत्र बता रहे हैं कि ये वही गुट है, जो पिछले दिनों हिमाचल की वादियों में मस्ती कर के लौटा था। अब ये गुट एक बार फिर से पंजाब में मिनी गोवा के नाम से मशहूर रणजीत सागर डैम में राजनीतिक षड़यंत्र रच रहा है। सियासी सूत्र बता रहे हैं कि ये पार्षद और चुनाव हारे नेता AAP छोड़ कांग्रेस में जाने का जुगाड़ लगा रहे हैं।