Skip to content

Punjab News: जालंधर सेन्ट्रल से AAP उम्मीदवार नितिन कोहली ने पत्नी निधि कोहली के साथ डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

जालंधर सेंट्रल से AAP उम्मीदवार नितिन कोहली ने पत्नी निधि कोहली के साथ डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। निधि ने भेंट की हाथों से बनाई मंडला कलाकृति।

Punjab News: जालंधर सेन्ट्रल से AAP उम्मीदवार नितिन कोहली ने पत्नी निधि कोहली के साथ डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार नितिन कोहली ने अपनी पत्नी निधि कोहली के साथ डेरा ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान निधि कोहली ने श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक के रूप में बाबा जी को अपने हाथों से तैयार की गई खूबसूरत मंडला कलाकृति भेंट की।

यह मुलाकात कोहली दंपति के लिए बेहद खास और यादगार रही। निधि कोहली द्वारा स्वयं तैयार की गई मंडला कलाकृति उनकी रचनात्मकता, समर्पण और बाबा जी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक रही।

बाबा जी के सानिध्य को बताया विशेष अनुभव

मुलाकात के बाद नितिन कोहली ने कहा कि परम पूजनीय बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके और उनकी पत्नी के लिए अत्यंत सौभाग्य और आध्यात्मिक संतुष्टि का अवसर है। उन्होंने कहा कि बाबा जी के सानिध्य में मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता, विनम्रता तथा सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

कोहली ने कहा कि बाबा जी के प्रति उनके मन में अपार श्रद्धा, प्रेम और सम्मान है। ऐसे आध्यात्मिक अवसर व्यक्ति को जीवन के वास्तविक मूल्यों और जिम्मेदारियों का एहसास करवाते हैं।

प्रेम, भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा का दिया संदेश

नितिन कोहली ने कहा कि प्रेम, भाईचारा, विनम्रता, सादगी और निःस्वार्थ सेवा ऐसे मूल्य हैं, जो इंसान को बेहतर बनाने के साथ-साथ समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी का एहसास भी करवाते हैं।

उन्होंने कहा कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि किसी पद या व्यक्तिगत सफलता से नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने से मापी जानी चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करना, मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहना और सच्चे मन से मानवता की सेवा करना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए।

आध्यात्मिकता और जनसेवा का बताया गहरा संबंध

कोहली ने कहा कि आध्यात्मिकता और जनसेवा दोनों की बुनियाद करुणा, ईमानदारी और दूसरों की सहायता करने की भावना पर आधारित है। व्यक्ति चाहे कितनी भी तरक्की कर ले, उसे हमेशा अपने संस्कारों, विनम्रता और सेवा भावना से जुड़े रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रेम, एकता, आपसी सम्मान और भाईचारे जैसे मूल्यों को अपनाना बेहद जरूरी है। ये मूल्य समाज में सद्भावना बढ़ाने और लोगों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करने की प्रेरणा देते हैं।

सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

मुलाकात के अंत में नितिन कोहली ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी निधि कोहली हमेशा सत्य, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेते रहेंगे।

उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।