डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar KD Bhandari BJP: मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) के जालंधर नार्थ (Jalandhar North) के प्रभारी बनते ही सियासत में ऊबाल जारी है। पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दिनेश ढल्ल (Dinesh Dhall) और उनके भाई अमित ढल्ल ने AAP छोड़ भाजपा ज्वाइन कर लिया, अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक केडी भंडारी (KD Bhandari) को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
पिछले कई दिनों से जालंधर (Jalandhar) से लेकर चंडीगढ़ (Chandigarh) और दिल्ली (Delhi) तक ये हवा फैल रही है कि भाजपा के कद्दावर नेता केडी भंडारी (KD Bhandari) पार्टी छोड़कर AAP ज्वाइन करने जा रहा है। जिससे यह भी चर्चा शुरू हो गई कि अब वनीत धीर का क्या होगा? हालांकि इन हवाओं पर खुद केडी भंडारी ने ब्रेक लगा दी है।
भाजपा ही उनका घर है
पंजाब भाजपा (BJP Punjab) के वरिष्ठ नेता और जालंधर नॉर्थ के पूर्व विधायक केडी भंडारी के राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने खुद स्थिति साफ कर दी है। हाल ही में पूर्व AAP नेताओं दिनेश ढल्ल और अमित ढल्ल के भाजपा में शामिल होने के बाद भंडारी के पार्टी छोड़ने की चर्चाएं सामने आई थीं।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
भाजपा नेता केडी भंडारी ने डेली संवाद से बातचीत में भाजपा छोड़ने की खबरों को फर्जी और गलतफहमी पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार भाजपा के प्रति वफादार हैं और उनका पार्टी के साथ जुड़ाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं।

30 सितंबर की रैली को लेकर भी बोले भंडारी
केडी भंडारी ने जालंधर में 30 सितंबर को होने वाली भाजपा की बड़ी रैली की तैयारियों पर भी बात की। इस रैली को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन के तौर पर आयोजित किया जा रहा है। चार यात्राएं 30 सितंबर को जालंधर में एकत्र होंगी।
केडी भंडारी के अनुसार, जालंधर नॉर्थ से भी बड़ी संख्या में समर्थकों को रैली में शामिल कराने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर वर्कर इस रैली को कामयाब बनाने के लिए रातदिन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 100 बसें लाने की योजना है।
भाजपा की रैली की तैयारी जारी
इस बीच भाजपा ने जालंधर में रैली के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्टों के अनुसार रैली स्थल पर पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल और मेडिकल सुविधाओं समेत कई इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल केडी भंडारी ने भाजपा छोड़ने की किसी योजना से इनकार किया है और पार्टी के साथ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।