Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में रिश्ते हुए तार-तार, जीजा ने साले को मारी गोली, थ्री स्टार कॉलोनी में सुबह 4 बजे चलीं गोलियां

जालंधर की थ्री स्टार कॉलोनी में जीजा मनदीप सिंह ने साले ईश्वर सिंह को गोली मारकर घायल किया। ADCP मुख्तियार राय ने दी घटना की जानकारी।

Jalandhar News: जालंधर में रिश्ते हुए तार-तार, जीजा ने साले को मारी गोली, थ्री स्टार कॉलोनी में सुबह 4 बजे चलीं गोलियां
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Firing News: पंजाब के जालंधर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपने ही साले को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना जालंधर की थ्री स्टार कॉलोनी में तड़के करीब 4 बजे हुई।

साले के घर को निशाना बनाकर की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जीजा ने अपने साले के घर को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। सुबह करीब 4 बजे अचानक हुई फायरिंग से पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके के लोग सहम गए।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जीजा की गोली से घायल हुआ साला

ADCP-1 मुख्तियार राय ने बताया कि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है। वह घर का दामाद है। आरोपी की गोली लगने से उसका साला ईश्वर सिंह घायल हो गया।

घायल ईश्वर सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दोनों के बीच किस बात को लेकर हुआ विवाद?

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मनदीप सिंह और ईश्वर सिंह के बीच विवाद की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फायरिंग से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इस घटना के बाद थ्री स्टार कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस जांच के बाद ही फायरिंग के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो पाएगी।