Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में 20 नवंबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान; जाने वजह

जालंधर में 20 नवंबर को SKM पंजाब किसानों का प्रदर्शन करेगा। गन्ने का भाव 416 से बढ़ाकर 550 रुपये प्रति क्विंटल करने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान।

Jalandhar News: जालंधर में 20 नवंबर को किसानों का बड़ा प्रदर्शन, नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान; जाने वजह
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में गन्ना किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) पंजाब की अगुवाई में 20 नवंबर को जालंधर में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान किसानों ने नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान किया है। किसानों की मुख्य मांग गन्ने की फसल का उचित मूल्य बढ़ाने और बकाया भुगतान जल्द जारी करवाने की है।

गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता जगबीर चौहान ने बताया कि मौजूदा समय में किसानों को गन्ने का करीब 416 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिल रहा है। किसान इस कीमत को बढ़ाकर 550 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में किसानों को गन्ने का उचित मूल्य मिलना जरूरी है, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।

जालंधर में हाईवे और रेलवे ट्रैक होगा जाम

जगबीर चौहान ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 20 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के नेतृत्व में जालंधर में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान किसान नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम कर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए।

गन्ने का बकाया भुगतान भी बड़ा मुद्दा

किसानों के आंदोलन में केवल गन्ने के भाव में बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि गन्ने की बकाया राशि का भुगतान और अन्य लंबित मांगें भी शामिल रहेंगी।

किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल का उचित मूल्य तय करने के साथ-साथ बकाया भुगतान समय पर किया जाना चाहिए। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि 20 नवंबर के प्रदर्शन से पहले किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

चुनौती बन सकता है प्रदर्शन

20 नवंबर को जालंधर में प्रस्तावित किसान आंदोलन के कारण यातायात और रेल सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम करने के ऐलान के बाद प्रशासन के सामने भी व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी।

अब देखना होगा कि किसान संगठनों के प्रदर्शन से पहले पंजाब सरकार उनकी मांगों पर कोई फैसला लेती है या 20 नवंबर को जालंधर में बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा।