Jalandhar News: जालंधर नार्थ हलके के प्रभारी और मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, मौके पर करवाया समाधान
जालंधर नार्थ हलके के प्रभारी एवं मेयर वनीत धीर ने सोढल नगर स्थित दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई कॉलोनियों से आए लोगों ने सड़क, सीवरेज, सफाई और स्ट्रीट लाइट समेत विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए।