Skip to content

Jalandhar News: नितिन कोहली बोले- जनता का विश्वास हमारी ताकत, जालंधर सेंट्रल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के लिए करेंगे मेहनत

AAP की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर आज जालंधर सेंट्रल स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के घोषित विधानसभा उम्मीदवार नितिन कोहली ने की।

Jalandhar News: नितिन कोहली बोले- जनता का विश्वास हमारी ताकत, जालंधर सेंट्रल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के लिए करेंगे मेहनत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर आज जालंधर सेंट्रल स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के घोषित विधानसभा उम्मीदवार नितिन कोहली ने की। इसमें हलके के सभी ब्लॉक प्रधानों, पार्षदों और वार्ड इंचार्जों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मिशन 2027 को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, लोगों के साथ संपर्क और हलके से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों और आगामी चुनावों को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी साझा की।

संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ

इस मौके पर मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों ने नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल से विधानसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने नितिन कोहली पर जो भरोसा जताया है, उससे जालंधर सेंट्रल के संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2027 के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

इस अवसर पर नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व का दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए जालंधर सेंट्रल की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और साथियों का है, जिन्होंने हमेशा जनता के बीच रहकर पार्टी के लिए मेहनत की है।”

जालंधर सेंट्रल की जनता का प्यार सबसे बड़ी ताकत

उन्होंने कहा, “भगवंत मान जी के नेतृत्व में पंजाब सरकार आम लोगों की भलाई और प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं अरविंद केजरीवाल जी की सोच ने आम आदमी को राजनीति के केंद्र में लाने का काम किया है। हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे।”

नितिन कोहली ने आगे कहा, “जालंधर सेंट्रल की जनता का प्यार और विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें पूरा भरोसा है कि जनता हमारे साथ है। पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम हर वार्ड में लोगों तक पहुंचेंगे। हमारा लक्ष्य जालंधर सेंट्रल में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना है। इसके लिए हम पूरी मेहनत, एकजुटता और समर्पण के साथ मैदान में उतरेंगे।”

ये रहे उपस्थित

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मिशन 2027 केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है।

बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों, मनमोहन सिंह राजू, जगदीश राज राजा, शिवम शर्मा, विक्की तुलसी, अमरदीप कीनू, लगनदीप, परवीन पहलवान, त्रिलोक सिंह सरन, अजय चोपड़ा, नरेश शर्मा, राजेश बब्बर, जसविंदर सिंह बिल्ला, लव रॉबिन, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत कौर, विजय वासन, जतिन गुलाटी, राजीव गिल, समीर मरवाहा, मनीष शर्मा और सुभाष शर्मा सहित अन्य पार्टी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।