Skip to content

Punjab BJP News: पंजाब BJP ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनाई मैनिफेस्टो कमेटी, इन नेताओं के हाथों में सौंपी गई बागडोर, पढ़ें पूरी सूची

Punjab BJP Manifesto Committee: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 13 सदस्यीय कमेटी बनाई। अविनाश राय खन्ना चेयरमैन, मनप्रीत बादल और राघव चड्ढा सदस्य बने।

Punjab BJP News: पंजाब BJP ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनाई मैनिफेस्टो कमेटी, इन नेताओं के हाथों में सौंपी गई बागडोर, पढ़ें पूरी सूची
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab BJP News: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रदेश मैनिफेस्टो कमेटी का गठन कर दिया है।

इस कमेटी में कुल 13 नेताओं को शामिल किया गया है। पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कमेटी तत्काल प्रभाव से काम करेगी।

मनप्रीत बादल और अश्वनी शर्मा समेत कई बड़े नेता शामिल

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, मैनिफेस्टो कमेटी में पंजाब के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा सांसदों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को भी जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

कमेटी में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश और राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी समेत कई नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

राघव चड्ढा और राजिंदर गुप्ता को भी मिली जिम्मेदारी

इस कमेटी में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, सतनाम सिंह संधू, राजिंदर गुप्ता और हरभजन सिंह को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा परमपाल कौर और एच.एस. फूलका को भी कमेटी का सदस्य बनाया गया है।

देखिए BJP की मैनिफेस्टो कमेटी में किसे मिली जगह

भाजपा पंजाब की ओर से जारी सूची के अनुसार कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य इस प्रकार हैं:

  1. अविनाश राय खन्ना – चेयरमैन

  2. मनप्रीत सिंह बादल – सदस्य

  3. अश्वनी शर्मा – सदस्य

  4. मनोरंजन कालिया – सदस्य

  5. सोम प्रकाश – सदस्य

  6. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी – सदस्य

  7. अश्वनी शेखड़ी – सदस्य

  8. सतनाम सिंह संधू – सदस्य

  9. राघव चड्ढा – सदस्य

  10. राजिंदर गुप्ता – सदस्य

  11. हरभजन सिंह – सदस्य

  12. परमपाल कौर – सदस्य

  13. एच.एस. फूलका – सदस्य

BJP.png

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयार होगा चुनावी घोषणा पत्र

प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रदेश मैनिफेस्टो कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी तत्काल प्रभाव से काम करेगी।

इस कमेटी की जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने से जुड़ी होगी। अब देखना होगा कि पार्टी अपने घोषणा पत्र में पंजाब के किन मुद्दों और चुनावी वादों को प्रमुखता देती है।