डेली संवाद, तरनतारन। Accident News: पंजाब के तरनतारन में नेशनल हाईवे-54 पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर जा रही दो बसों की आमने-सामने टक्कर का CCTV फुटेज सामने आया है।
शनिवार (14 नवंबर 2026) को हुए इस भीषण हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों बसों में करीब 80 यात्री सवार थे। हादसे का वीडियो देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में बिगड़ा बस का संतुलन
जानकारी के मुताबिक, एक बस अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी, जबकि दूसरी बस हरिके से अमृतसर की ओर जा रही थी।
इसी दौरान नौशहरा पन्नूआं के पास मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही तीर्थयात्रियों की दूसरी बस से टकरा गई।
CCTV में कैद हुआ हादसा, खेत में उतर गई बस
हादसे का CCTV फुटेज घटनास्थल के पास एक घर में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ। फुटेज में शनिवार दोपहर करीब पौने 4 बजे सामान्य ट्रैफिक चलता दिखाई दे रहा है। इसी दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एक बस अचानक अपनी लेन बदलती है।
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत
बस डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पहुंचती है और सामने से आ रही दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद एक बस की दिशा बदल गई और वह सड़क से नीचे उतरकर पास के खेत में जा पहुंची, जबकि दूसरी बस सड़क किनारे ही रुक गई।
5 श्रद्धालुओं की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल
इस दर्दनाक हादसे में 5 श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। दोनों बसों में करीब 80 यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जा रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि दोनों बसें पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थीं। एक बस के यात्री अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर वापस लौट रहे थे, जबकि दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज सामने आने के बाद दुर्घटना से पहले बस के अचानक लेन बदलने की घटना भी जांच का अहम हिस्सा बन गई है।