Skip to content

Punjab News: चितकारा यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत, मां के फोन न उठाने पर वार्डन को हुआ शक, पुलिस जांच में जुटी

राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में BCA प्रथम वर्ष की छात्रा अनिका मदान मृत मिली। पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

Punjab News: चितकारा यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत, मां के फोन न उठाने पर वार्डन को हुआ शक, पुलिस जांच में जुटी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में BCA प्रथम वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान अनिका मदान के रूप में हुई है। वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली थी।

शुरुआती जानकारी में छात्रा की मौत को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

वार्डन कमरे में पहुंची तो मृत मिली छात्रा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार 14 नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत मिली। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक फोन नहीं उठाया। इसके बाद मां ने हॉस्टल वार्डन को फोन कर बेटी का पता लगाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

मां का फोन आने के बाद हॉस्टल वार्डन छात्रा के कमरे में पहुंची। वहां अनिका मदान मृत अवस्था में मिली। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना बनूड़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन की जांच करने के साथ उसके परिजनों और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ कर रही है, ताकि मौत से पहले की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

थाना बनूड़ के SHO गुरसेवक सिंह के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्रा किसी मानसिक तनाव, व्यक्तिगत परेशानी या अन्य समस्या से गुजर रही थी या नहीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।