Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप के विभिन्न संस्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा दिवस, बसों और मशीनों की हुई पूजा

जालंधर के सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा से मनाया गया। मशीनों, उपकरणों और बसों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप के विभिन्न संस्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया विश्वकर्मा दिवस, बसों और मशीनों की हुई पूजा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में विश्वकर्मा दिवस बड़े श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सभी संस्थानों में विशेष विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों ने अपने कार्यों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों, मशीनों और अन्य संसाधनों की पूजा-अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मशीनों और कार्य उपकरणों की हुई पूजा-अर्चना

विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों ने अपने कार्यक्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और मशीनों की पूजा की। सभी ने भगवान विश्वकर्मा जी से अपने काम में सुख-समृद्धि, सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

इस दौरान संस्थान के ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ड्राइवरों ने संस्थान की बसों की विशेष पूजा-अर्चना की और यात्रियों की सुरक्षा, बसों के सुचारू संचालन तथा सभी की मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की।

St Soldier Group Jalandhar
St Soldier Group Jalandhar

चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संदेश में मेहनत, समर्पण और कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों एवं संसाधनों के प्रति सम्मान के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत और लगन संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सुख-समृद्धि और सफलता की कामना

चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना की कि वे सेंट सोल्जर परिवार के सभी सदस्यों को सुख, समृद्धि, सुरक्षा, खुशहाली और निरंतर सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें।

पूरे संस्थान में विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन के माध्यम से कर्मचारियों ने अपने कार्य और कार्यस्थल के प्रति सम्मान एवं समर्पण का संदेश दिया।