डेली संवाद, आंध्र प्रदेश। Pawan Kalyan Anna Konidela Divorce: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद अलग होने का फैसला किया है।
दोनों ने सोमवार देर रात एक संयुक्त बयान जारी कर आपसी सहमति और सम्मान के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा की। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और फिल्मी जगत में चर्चा तेज हो गई है।
जारी किया संयुक्त बयान
पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने संयुक्त बयान में स्पष्ट किया कि उनका वैवाहिक रिश्ता भले ही अब समाप्त हो रहा है, लेकिन दोनों के बीच आपसी सम्मान और दोस्ती का रिश्ता बना रहेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है।
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत
दोनों ने अपने निजी फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों के प्रति माता-पिता की जिम्मेदारियां पूरी तरह निभाते रहेंगे।

बच्चों की खुशी रहेगी सबसे बड़ी प्राथमिकता
संयुक्त बयान में पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने बच्चों के भविष्य और उनकी खुशी को सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताया। दोनों का कहना है कि वैवाहिक रिश्ता खत्म होने के बावजूद बच्चों की परवरिश और उनका कल्याण उनकी साझा प्राथमिकता रहेगा।
उन्होंने यह भी साफ किया कि बच्चों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं आएगा।

प्रशंसकों और मीडिया से की निजता का सम्मान करने की अपील
इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए दोनों ने प्रशंसकों और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार से जुड़ा निजी फैसला है और इस मुश्किल समय में उन्हें समझने तथा सम्मान देने की जरूरत है।
पवन कल्याण राजनीति और सिनेमा दोनों क्षेत्रों में एक बड़ा नाम हैं। ऐसे में उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर सामने आई इस खबर ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है।