Skip to content

Navjot Singh Sidhu: श्मशानघाट से सिक्के चुराते थे नवजोत सिंह सिद्धू! कपिल शर्मा शो में सुनाया बचपन का किस्सा

नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा शो में अपने बचपन का दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि 1973-74 में दोस्तों के साथ रात में श्मशानघाट जाकर सिक्के उठाते थे।

Navjot Singh Sidhu: श्मशानघाट से सिक्के चुराते थे नवजोत सिंह सिद्धू! कपिल शर्मा शो में सुनाया बचपन का किस्सा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर/मुंबई। Navjot Singh Sidhu: पूर्व क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अपने बेबाक अंदाज और शायरी के लिए मशहूर हैं। अब उन्होंने द कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) के शो में अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सितारे और दर्शक हैरान रह गए।

शो में किया बड़ा खुलासा

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में फिल्म The Vvaan: Force of the Forrest की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो में पहुंची थी। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया समेत फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही।

शो के दौरान कपिल शर्मा ने नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा कि क्या वह भूत-प्रेत में विश्वास करते हैं? इस सवाल के जवाब में सिद्धू ने अपने बचपन की एक दिलचस्प घटना सुनाई।

दूध-जलेबी के लिए मिलते थे 25 पैसे

सिद्धू ने बताया कि यह बात करीब 1973 या 1974 की है। उनके पिता उन्हें दूध और जलेबी खाने के लिए चवन्नी यानी 25 पैसे दिया करते थे। लेकिन जब कभी ज्यादा जलेबी खाने का मन होता था तो वह पैसे का इंतजाम करने के लिए अलग-अलग तरीके सोचते थे।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

सिद्धू के मुताबिक, उन्हें पता चला कि श्मशानघाट में अंतिम संस्कार के दौरान लोग वहां चवन्नी, अठन्नी और दूसरे सिक्के छोड़ जाते थे। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रात में श्मशानघाट जाने और वहां पड़े सिक्के इकट्ठा करने की योजना बनाई।

दोस्तों के साथ रात में जाते थे श्मशानघाट

नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रात के समय श्मशानघाट जाते थे और वहां पड़े चवन्नी-अठन्नी समेत सिक्के उठा लेते थे। इस तरह उन्हें ज्यादा जलेबी खाने के लिए अतिरिक्त पैसे मिल जाते थे।

हालांकि, कुछ समय बाद श्मशानघाट के पंडित को इस बात का पता चल गया। उन्होंने सिद्धू और उनके दोस्तों को वहां सिक्के उठाने से रोक दिया। इसके बाद पंडित खुद ही वहां पड़े सिक्के इकट्ठा करने लगे। सिद्धू का यह बचपन का किस्सा सुनकर कपिल शर्मा और शो में मौजूद स्टारकास्ट भी हैरान रह गई।