Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर; हवा में उछलकर पलटी

जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। गुलाब देवी रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर पलट गई और बाद में एक अन्य वाहन से जा टकराई।

Jalandhar News: जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर, खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर; हवा में उछलकर पलटी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। गुलाब देवी रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर पलट गई और बाद में एक अन्य वाहन से जा टकराई।

हादसे के समय कार में चार युवक सवार थे। कार पलटने के बाद तीन युवक मौके पर मौजूद रहे, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

धमाके जैसी आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग

प्रत्यक्षदर्शी नवीन सचदेवा निवासी रोज बाग, गुलाब देवी रोड ने बताया कि वह अपने घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान बाहर से जोरदार टक्कर और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि एक कार गली में खड़ी गाड़ी से टकराने के बाद पलट गई थी।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कार सवार युवकों से पूछताछ की गई। उन्होंने खुद को मॉडल हाउस और भार्गव कैंप क्षेत्र का निवासी बताया।

12 फुटी रोड से दंपति का पीछा करने का आरोप

मौके पर मौजूद एक दंपति ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक 12 फुटी रोड से उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर दंपति की एक्टिवा के आगे कट भी मारा। इसके बाद जब दंपति ने उनका पीछा किया तो गली के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने युवकों को पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है और युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है।

पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू की

थाना डिवीजन नंबर-2 के ASI नरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को आपातकालीन नंबर 112 के जरिए गुलाब देवी रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास कार पलटने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पलटी हुई कार को सीधा करवाया और उसे थाने भिजवा दिया।

शुरुआती पूछताछ में युवकों ने दावा किया कि कोई उनका पीछा कर रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवकों का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और पीड़ितों के बयान के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।