Skip to content

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह की जिंदगी में आई नई खुशियां, मॉडल गर्लफ्रेंड से की सगाई

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। समरीन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं। जानिए दोनों की लव स्टोरी और IPL 2027 ट्रेड की पूरी कहानी।

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह की जिंदगी में आई नई खुशियां, मॉडल गर्लफ्रेंड से की सगाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। क्रिकेटर ने समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। समरीन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयां मिलने लगीं।

समरीन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे का साथ दिया है और अब वे पूरी जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर करीब 4:22 बजे सगाई की तस्वीरें साझा कीं। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी दोनों को बधाई दी। उन्होंने कमेंट में लिखा, "बधाई हो, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखे।"

ऐसे शुरू हुई अर्शदीप और समरीन की लव स्टोरी

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते को लेकर अप्रैल 2026 से चर्चाएं शुरू हुई थीं। हालांकि दोनों ने शुरुआत में अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था।

अप्रैल में स्नैपचैट की तस्वीर से शुरू हुई चर्चा

अप्रैल 2026 में अर्शदीप सिंह ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ पकड़े हुए तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद फैंस ने हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट की तुलना समरीन कौर की तस्वीरों से करनी शुरू कर दी। यहीं से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

IPL मैचों में अर्शदीप को चीयर करती दिखीं समरीन

IPL 2026 के दौरान समरीन कौर कई बार पंजाब किंग्स के मैच देखने पहुंचीं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियम में VIP स्टैंड से अर्शदीप सिंह को चीयर करते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते की खबरें और चर्चा में आ गईं।

धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमे

मई 2026 में IPL के दौरान दोनों का धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी दौरान दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया। हालांकि, फैंस के सवालों पर दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

गुरुद्वारे में माथा टेका, फिर उड़ी ब्रेकअप की अफवाह

जून 2026 में अर्शदीप और समरीन पंजाब के एक गुरुद्वारे में साथ माथा टेकने पहुंचे थे। इसके कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद उनके ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन दोनों की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई।

'My Person' लिखकर रिश्ते पर लगाई मुहर

बाद में अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने 'My Person' लिखा। इस पोस्ट को दोनों के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि के तौर पर देखा गया। अब सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों की प्रेम कहानी एक नए पड़ाव पर पहुंच गई है।

IPL 2027 से पहले अर्शदीप और हार्दिक का बड़ा ट्रेड

अर्शदीप सिंह हाल ही में IPL 2027 से पहले हुए बड़े ट्रेड को लेकर भी चर्चा में हैं। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए ट्रेड के तहत अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं, जबकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल हो गए हैं। IPL की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पंड्या की फीस 16.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं, अर्शदीप सिंह 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अर्शदीप सिंह अब निजी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी सगाई की खबर से क्रिकेट और मनोरंजन जगत में उनके प्रशंसकों के बीच खुशी का माहौल है।