Skip to content

Amritsar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध इमारतों को किया सील, कई इमारत रडार पर

अमृतसर में Wisdom Classes के पास बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन पर नगर निगम ने अवैध स्ट्रक्चर को सील कर दिया।

Amritsar News: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध इमारतों को किया सील, कई इमारत रडार पर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Amritsar News: अमृतसर नगर निगम की टीम ने आज फिर से अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। मैक्लोड रोड पर एक इमारत को सील किया गया। बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए गए एक अवैध स्ट्रक्चर के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने Wisdom Classes के पास स्थित स्ट्रक्चर को सील कर दिया।

जानकारी के अनुसार, संबंधित निर्माण में Building Byelaws की अनदेखी की गई थी। शिकायत और निरीक्षण के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

कमिश्नर के आदेश पर एक्शन

नगर निगम के कमिश्नर के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। इस दौरान एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, विवेक मित्तल, मंगत सिंह, इंस्पेक्टर सुखविंदर और निर्मल सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद इलाके में बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले अन्य निर्माणों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।