Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में अकेली रह रही युवती से सरेआम मारपीट, छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

जालंधर के दकोहा में युवती जसलीन कौर से कथित मारपीट का मामला सामने आया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटने का आरोप, CCTV फुटेज आई सामने।

Jalandhar News: जालंधर में अकेली रह रही युवती से सरेआम मारपीट, छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा; CCTV में कैद हुई घटना
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के दकोहा इलाके में गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले का एक युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने कथित तौर पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।

इस पूरी घटना का कुछ हिस्सा इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की पहचान जसलीन कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह दकोहा इलाके में अकेली रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, माता-पिता की मौत के बाद से युवती मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रही है।

आरोप है कि इलाके के कुछ युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहे थे और उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। 27 नवंबर की शाम जब जसलीन कौर ने कथित छेड़छाड़ का विरोध किया तो मामला बढ़ गया।

घर में घुसकर गली में की गई मारपीट

आरोप है कि युवक वरुण अपने परिवार के सदस्यों के साथ युवती के घर में घुस गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि युवती को घर से बाहर गली में लाकर भी पीटा गया।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की है।

CCTV कैमरों में कैद हुई घटना

दकोहा इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में कथित तौर पर युवक वरुण, उसके पिता नरेश कुमार और परिवार के अन्य सदस्य युवती के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि युवती को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

पुलिस ने कहा- मामला अभी ध्यान में नहीं

इस मामले में फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दकोहा-नंगलशामा पुलिस का कहना है कि मामला अभी उनके ध्यान में नहीं है।

अब देखना होगा कि CCTV फुटेज और सामने आए आरोपों के आधार पर पुलिस कब जांच शुरू करती है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाती है।

Watch on Daily Samvad