Skip to content

Jalandhar News: लखणपाल में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, खेल मैदान का उद्घाटन कर दीपक बाली ने बच्चों को दी सौगात

जालंधर कैंट में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की पहल, 'मेरी रसोई' योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किटें

Jalandhar News: लखणपाल में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, खेल मैदान का उद्घाटन कर दीपक बाली ने बच्चों को दी सौगात
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कैंट हलके के लखणपाल क्षेत्र में नए खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज दीपक बाली ने इस खेल मैदान का उद्घाटन कर इसे बच्चों और युवाओं को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने 'मेरी रसोई' योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें भी वितरित कीं।

1014131619.jpg

इस मौके पर दीपक बाली ने कहा कि बच्चों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है, ताकि वे खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार सकें। खेल मैदान बनने से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेलने तथा अपनी खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।

जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

1014131599.jpg

दीपक बाली ने कहा कि बच्चों के लिए खेल मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनके स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, 'मेरी रसोई' योजना के तहत राशन किटों का वितरण जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करने का प्रयास है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

खेल मैदान के उद्घाटन से लखणपाल क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया।

Watch on Daily Samvad