डेली संवाद, नई दिल्ली।
Ravneet Singh Bittu: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
रवनीत बिट्टू पद से इस्तीफा दे दिया
रवनीत सिंह बिट्टू केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता तथा राज्यसभा सांसद हैं।
हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। केंद्र सरकार या भाजपा की ओर से भी इस संबंध में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों और नेताओं की नजर बनी हुई है। मामले से जुड़ी नई जानकारी सामने आने पर आगे के अपडेट जारी किए जाएंगे।