Jalandhar News: बरनाला लाठीचार्ज पर भड़के सतपाल गिल, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर विरोध तेज हो गया है। नगर निगम ठेकेदार सतपाल गिल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और पता लगाया जाए कि लाठीचार्ज के आदेश किसके कहने पर दिए गए।
सतपाल गिल ने कहा कि सफाई सेवक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उन पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हर समाज को अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने का अधिकार है और किसी को भी अपने हक के लिए प्रदर्शन करने से रोका नहीं जा सकता।