Skip to content

Punjab News: पंजाब में होटल के कमरे से मिला महिला का शव, रात में प्रेमी के साथ ठहरी थी, फैली सनसनी

होटल के कमरे से मिला महिला का शव
होटल के कमरे से मिला महिला का शव
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, फरीदकोट। Punjab News: पंजाब में एक होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। खबर है कि फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में मुक्तसर रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक महिला का शव मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में मुक्तसर रोड स्थित एक होटल के कमरे से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान निकटवर्ती गांव ढिलवां कलां निवासी राजप्रीत कौर के रूप में हुई है।

गांव के युवक के साथ प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार, राजप्रीत कौर अपने ही गांव के एक युवक, जिसके साथ उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं, के साथ बीती रात होटल में ठहरी थी। शुक्रवार सुबह वह कमरे में मृत अवस्था में मिली। [caption id="attachment_23761" align="aligncenter" width="1200"]  होटल के कमरे से मिला महिला का शव होटल के कमरे से मिला महिला का शव[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

घटना की सूचना मिलते ही होटल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।