Skip to content

Punjab News: पंजाब में तीन दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, लोगों को होगी भारी परेशानी

PRTC Buses Strike
PRTC Buses Strike
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 3 से 5 अगस्त तक तीन दिवसीय चक्का जाम और मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने की घोषणा की है।

वादों को अब तक पूरा नहीं किया

यूनियन का कहना है कि राज्य सरकार ने कच्चे कर्मचारियों से किए गए वादों को अब तक पूरा नहीं किया है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने और पूरा वेतन देने का भरोसा दिया था, लेकिन चार साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि सरकार के साथ अब तक करीब 70 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन देकर मुद्दों को टाल दिया गया। यूनियन ने आंदोलन की अगली रणनीति का ऐलान करते हुए बताया कि 27 जुलाई को पंजाब के सभी बस डिपो पर गेट रैलियां की जाएंगी। इसके बाद 3, 4 और 5 अगस्त को हड़ताल कर परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री पंजाब के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया या कर्मचारियों पर किसी तरह की कार्रवाई की गई तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल दिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और विभागीय प्रबंधन की होगी।