Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में तीन दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, लोगों को होगी भारी परेशानी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में एक बार फिर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 3 से 5 अगस्त तक तीन दिवसीय चक्का जाम और मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने की घोषणा की है।