Skip to content

Punjab News: आयोग की सख्ती का असर, DSP पर गिरी निलंबन की गाज

Punjab News: आयोग की सख्ती का असर, DSP पर गिरी निलंबन की गाज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य सफाई आयोग के हस्तक्षेप के बाद आज पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा धरने के दौरान बरनाला में गत दिनों सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करने वाले डी.एस.पी. सतवीर सिंह (Satvir Singh) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

तत्काल कार्रवाई करने को कहा

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य सफाई आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने बताया कि आयोग द्वारा बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को गंभीरता से लेते हुए पंजाब सरकार से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एस.एच.ओ. बरनाला का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।