Skip to content

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना कल दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 4,100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। आज इसमें करीब 1 से 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,052.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने का भाव कल के उच्च स्तर 1,47,280 रुपये प्रति 10 ग्राम से 1,100 रुपये घटकर 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। [caption id="attachment_18098" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,000 रुपये से गिरकर 1,33,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोना भी 830 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर वायदा चांदी 2,27,180 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।