Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: पंजाब में होटल के कमरे से मिला महिला का शव, रात में प्रेमी के साथ ठहरी थी, फैली सनसनी
डेली संवाद, फरीदकोट।
Punjab News: पंजाब में एक होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। खबर है कि फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में मुक्तसर रोड स्थित एक होटल के कमरे में एक महिला का शव मिला है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में मुक्तसर रोड स्थित एक होटल के कमरे से एक महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान निकटवर्ती गांव ढिलवां कलां निवासी राजप्रीत कौर के रूप में हुई है।
होटल के कमरे से मिला महिला का शव[/caption]
गांव के युवक के साथ प्रेम संबंध
पुलिस के अनुसार, राजप्रीत कौर अपने ही गांव के एक युवक, जिसके साथ उसके प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं, के साथ बीती रात होटल में ठहरी थी। शुक्रवार सुबह वह कमरे में मृत अवस्था में मिली। [caption id="attachment_23761" align="aligncenter" width="1200"]
होटल के कमरे से मिला महिला का शव[/caption]