ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 July 2026

Jalandhar News: बरनाला लाठीचार्ज पर भड़के सतपाल गिल, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की उठाई मांग

नगर निगम ठेकेदार सतपाल गिल
नगर निगम ठेकेदार सतपाल गिल
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए कथित लाठीचार्ज को लेकर विरोध तेज हो गया है। नगर निगम ठेकेदार सतपाल गिल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और पता लगाया जाए कि लाठीचार्ज के आदेश किसके कहने पर दिए गए। सतपाल गिल ने कहा कि सफाई सेवक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में उन पर कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हर समाज को अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने का अधिकार है और किसी को भी अपने हक के लिए प्रदर्शन करने से रोका नहीं जा सकता।

वाल्मीकि समाज के साथ किया जा रहा अन्याय

उन्होंने आरोप लगाया कि वाल्मीकि समाज के साथ बार-बार अन्याय किया जा रहा है। सतपाल गिल ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र में वाल्मीकि समाज के नेताओं और विभिन्न संगठनों के साथ बैठकें की जा रही हैं। बरनाला की घटना को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सतपाल गिल ने कहा कि इस मामले में पुलिस अधिकारियों, चाहे वह डीएसपी, एसएचओ या कोई अन्य कर्मचारी हो, सभी की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आम आदमी पार्टी सरकार में आम लोगों पर पुलिस कार्रवाई का अधिकार किसके निर्देश पर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को वाल्मीकि समाज के लोगों की एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। बैठक में आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो पंजाब बंद या जालंधर बंद का आह्वान किया जा सकता है।