ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 25 March 2026

Haryana News: छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए 45.05 करोड़ की मंजूरी

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने समग्र शिक्षा योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए इस मद में 45.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में सभी पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति 15 अप्रैल 2026 तक पूरी कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस पहल से सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा, उनके शिक्षा संसाधनों तक पहुंच को बढ़ावा मिलेगा और माता-पिता पर किताबों का वित्तीय बोझ भी काफी हद तक कम होगा।