Haryana News: छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए 45.05 करोड़ की मंजूरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने समग्र शिक्षा योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026–27 के लिए इस मद में 45.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में सभी पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति 15 अप्रैल 2026 तक पूरी कर दी जाएगी।