Skip to content

Haryana: हरियाणा में धान-बाजरा खरीद की समीक्षा, CM सैनी के सख्त निर्देश; बाजरे पर ₹2,900 MSP सुनिश्चित करने का दावा

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने धान और बाजरा खरीद व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंडियों में फसलों के तेजी से उठान के निर्देश दिए। सरकार ने बाजरे के लिए ₹2,900 प्रति क्विंटल MSP सुनिश्चित करने का दावा किया है। वहीं, राइस मिलर्स के पास बची पुरानी धान की जांच के लिए विभागीय टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Haryana: हरियाणा में धान-बाजरा खरीद की समीक्षा, CM सैनी के सख्त निर्देश; बाजरे पर ₹2,900 MSP सुनिश्चित करने का दावा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana Paddy Procurement: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चल रही फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मंडियों में खरीदी जा रही धान और बाजरे का तेजी से उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मंडियों में स्टॉक जमा न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडियों में फसलों की आवक बढ़ने के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी तेज की जानी चाहिए। सरकार के अनुसार, अब तक प्रदेश में करीब 5 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है।

प्रशासनिक सचिव करेंगे मंडियों का दौरा

CM सैनी ने प्रशासनिक सचिवों को प्रदेश की मंडियों का दौरा कर फसल खरीद, उठान और किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को दौरे के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी।

खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रत्येक मंडी में HCS स्तर के अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।

बाजरे पर ₹2,900 प्रति क्विंटल MSP का दावा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार इस साल किसानों को बाजरे के लिए ₹2,900 प्रति क्विंटल का MSP सुनिश्चित करेगी। सरकार की ओर से बाजरा ₹2,300 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

यदि खुले बाजार में बाजरे का भाव ₹2,300 से अधिक रहता है, तो बाजार भाव और ₹2,900 के सुनिश्चित MSP के बीच का अंतर भावांतर भरपाई योजना के तहत दिया जाएगा। सरकार के अनुसार किसानों को अधिकतम ₹600 प्रति क्विंटल तक का लाभ मिल सकता है।

फिलहाल खुले बाजार में बाजरे का औसत भाव करीब ₹2,235 प्रति क्विंटल बताया गया है।

राइस मिलर्स के पास बची धान की होगी जांच

बैठक में पिछले साल खरीदी गई धान का कुछ हिस्सा राइस मिलर्स के पास बचे होने का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच के लिए विभागीय टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ₹2,777 प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।