डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Municipal Corporation Transfers Posting News: नगर निगम जालंधर में कुछ कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नगर निगम के कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने प्रशासनिक विंग में कामकाज को लेकर 3 कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में वीरवार को आदेश जारी किए गए हैं।
जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर सुरिंदर सिंह (Surinder Singh PCS) ने तीन कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। प्रापर्टी टैक्स में कार्यरत इंस्पैक्टर जनकराज बारी, नीरज साही और जूनियर सहायक अंकुश भट्टी को फिर से तहबाजारी ब्रांच में लगाया गया है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल विभागीय कामकाज को सुचारू रखने के उद्देश्य से किया गया है।
पढ़ें ट्रांसफर आर्डर
