Skip to content

Haryana News: CM नायब सिंह सैनी पलवल में पूर्व विधायक दीपक मंगला के घर पहुंचे, स्वर्गीय वेद प्रकाश मंगला के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पलवल में पूर्व विधायक दीपक मंगला के निवास पर पहुंचे और उनके पिता वेद प्रकाश मंगला को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए बिजली, रोजगार और विकास कार्यों को लेकर अपनी सरकार का पक्ष रखा।

Haryana News: CM नायब सिंह सैनी पलवल में पूर्व विधायक दीपक मंगला के घर पहुंचे, स्वर्गीय वेद प्रकाश मंगला के निधन पर शोक व्यक्त किया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, पलवल। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पलवल में पूर्व विधायक दीपक मंगला के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने दीपक मंगला के पिता स्वर्गीय वेद प्रकाश मंगला के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि स्वर्गीय वेद प्रकाश मंगला ने अपने जीवन के 93 साल समाजसेवा में बिताए। उनका जीवन समाज के लिए समर्पित रहा।

कांग्रेस पर लगाए झूठ फैलाने के आरोप

श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सुबह से ही झूठ फैलाने का काम करती है। सीएम ने बिना नाम लिए विपक्ष के नेता और उनके बेटे पर भी दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय पर्ची-खर्ची के जरिए नौकरियां दी जाती थीं, भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला और लोगों को पर्याप्त बिजली भी नहीं मिलती थी।

‘डबल इंजन सरकार 24 घंटे दे रही बिजली’

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा रही है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार मिल रहा है और हरियाणा में चारों तरफ फोरलेन सड़कें तथा एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।

ये गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, नरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एसपी दीप्ति गर्ग, एडीसी उत्सव आनंद और एसडीएम भूपेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।