Skip to content

Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स के पांचों कैंपसों में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

जालंधर के इनोसेंट हार्ट्स स्कूल्स के पांचों कैंपसों में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने अरदास में भाग लेकर गुरु साहिब की शिक्षाओं को जाना।

Jalandhar News: इनोसेंट हार्ट्स के पांचों कैंपसों में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल्स के प्री-प्राइमरी विंग्स के अंतर्गत ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड और कपूरथला रोड स्थित सभी पांचों कैंपसों में श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं, जीवन दर्शन और नैतिक मूल्यों से परिचित करवाना था। समारोह का शुभारंभ गुरुद्वारे से आए सेवादारों द्वारा पवित्र अरदास के साथ किया गया। नन्हे विद्यार्थियों ने हाथ जोड़कर पूरी श्रद्धा के साथ अरदास में सहभागिता की। इस दौरान सभी स्कूल परिसरों में आध्यात्मिक शांति और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

Innocent Hearts Schools Jalandhar
Innocent Hearts Schools Jalandhar

पावन जयकारों की गूंज

इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को गुरुपर्व के महत्व के बारे में बताया और श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को प्रेम, शांति, समानता, करुणा और विश्व बंधुत्व जैसे जीवन मूल्यों का महत्व सरल शब्दों में समझाया। पूरा स्कूल परिसर 'वाहेगुरु, वाहेगुरु' के पावन जयकारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

कार्यक्रम के दौरान नन्हे विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख सिद्धांतों नाम जपो, किरत करो और वंड छको के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि नाम जपो का अर्थ ईश्वर का स्मरण करना, किरत करो का अर्थ ईमानदारी से मेहनत करके आजीविका कमाना और वंड छको का अर्थ दूसरों के साथ मिल-बांटकर खाना है।

Innocent Hearts Schools Jalandhar
Innocent Hearts Schools Jalandhar

निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इन सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा सत्य, दया, प्रेम और निस्वार्थ सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

यह प्रकाश पर्व सभी पांचों कैंपसों में हर्षोल्लास और आध्यात्मिक आनंद के वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने नन्हे विद्यार्थियों के मन में श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को मजबूत किया। साथ ही बच्चों को मानवता, सद्भावना और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली।