Skip to content

Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने जीएनडीयू इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में हासिल किए पाँच स्थान

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने जीएनडीयू इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पाँच स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने जीएनडीयू इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में हासिल किए पाँच स्थान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर ने जीएनडीयू इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में पाँच स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कविश्री और शॉर्ट फिल्म मेकिंग में द्वितीय स्थान, जबकि नुक्कड़ नाटक, काली और मिमिक्री में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उत्साह को दर्शाती

विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उत्साह को दर्शाती है। इस उपलब्धि पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और कॉलेज डायरेक्टर प्रो. डॉ. सुभाष शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने फैकल्टी सदस्यों के समर्पित प्रयासों, मार्गदर्शन, आशीर्वाद और निरंतर सहयोग की भी प्रशंसा की, जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका से यह सफलता संभव हो सकी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।