Skip to content

Chhath Puja 2026: आज से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व, जानें छठ पूजा का महत्व, चार दिनों की पूजा विधि और परंपराएं

छठ पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Chhath Puja 2026: आज से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व, जानें छठ पूजा का महत्व, चार दिनों की पूजा विधि और परंपराएं
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, लुधियाना। Chhath Puja 2026: छठ पूजा हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

अब पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में भी छठ पूजा की रौनक देखने को मिलती है। इस पर्व में श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करते हैं।

चार दिनों तक चलता है छठ पूजा का पर्व

छठ पूजा का त्योहार चार दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है।

1. नहाय-खाय: छठ पूजा के पहले दिन व्रती स्नान करके घर की साफ-सफाई करते हैं और शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन कद्दू-भात और चने की दाल बनाने की परंपरा है।

2. खरना: दूसरे दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद तैयार कर पूजा की जाती है। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

3. संध्या अर्घ्य: तीसरे दिन व्रती नदी, तालाब या किसी जलाशय के किनारे पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं।

4. उषा अर्घ्य: चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ ही छठ पूजा का व्रत संपन्न होता है और व्रती प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलते हैं।

छठ पूजा में सूर्य देव की क्यों होती है पूजा?

छठ पूजा में सूर्य देव को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि आती है। वहीं छठी मैया की पूजा संतान की रक्षा, लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए की जाती है।

छठ पूजा में इन चीजों का है विशेष महत्व

छठ पूजा के दौरान बांस की टोकरी, सूप, ठेकुआ, गन्ना, नारियल, केला, मौसमी फल और अन्य पारंपरिक प्रसाद का विशेष महत्व होता है। व्रती पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ पूजा की तैयारियां करते हैं।

छठ पूजा केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि प्रकृति, स्वच्छता, अनुशासन और लोक संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण त्योहार भी है। इस पर्व के दौरान घाटों की सफाई और सामूहिक पूजा का विशेष महत्व देखने को मिलता है।