Skip to content

Punjab Holiday News: पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी! सरकारी मुलाजिम पढ़ ले सरकार का आदेश

पंजाब सरकार की आरक्षित छुट्टियों की सूची में 16 अक्टूबर को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस के अवसर पर शामिल किया गया है। यह सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य सार्वजनिक छुट्टी नहीं है और स्कूल-कॉलेज खुले रहने की जानकारी दी गई है।

Punjab Holiday News: पंजाब में शुक्रवार को सरकारी छुट्टी! सरकारी मुलाजिम पढ़ ले सरकार का आदेश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Holiday News: पंजाब में 16 अक्टूबर, शुक्रवार को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जन्म दिवस के अवसर पर आरक्षित छुट्टी का प्रावधान किया गया है। पंजाब सरकार की आरक्षित छुट्टियों की सूची में इस दिन को शामिल किया गया है।

हालांकि, यह सामान्य सरकारी छुट्टी नहीं है, इसलिए स्कूल-कॉलेज बंद रहने की घोषणा नहीं की गई है। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार, सरकारी कर्मचारी आरक्षित छुट्टियों की सूची में से अपनी पसंद की कोई दो छुट्टियां ले सकते हैं।

स्कूल-कॉलेज रहेंगे खुले

इसी व्यवस्था के तहत कर्मचारी 16 अक्टूबर को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी (Baba Banda Singh Bahadur Jayanti) के जन्म दिवस पर छुट्टी का लाभ ले सकते हैं।

Holiday News
Holiday News

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

16 अक्टूबर को आरक्षित छुट्टी होने के बावजूद पंजाब के स्कूलों और कॉलेजों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहने की जानकारी दी गई है। इसलिए इसे पूरे राज्य में लागू होने वाली अनिवार्य सार्वजनिक छुट्टी नहीं समझना चाहिए।