Skip to content

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! मेयर विनीत धीर ने 1196 पदों पर भर्ती की फाइल को दी मंजूरी

जालंधर नगर निगम कर्मचारियों की 15 मांगों को लेकर धरना खत्म हो गया। मेयर विनीत धीर के मुताबिक 10-11 मांगें मानी गईं, 35 साल बाद 1196 कर्मचारियों की भर्ती की फाइल मंजूर।

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! मेयर विनीत धीर ने 1196 पदों पर भर्ती की फाइल को दी मंजूरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल और भर्ती को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। नगर निगम यूनियन के एक गुट ने अपनी 15 प्रमुख मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना दे रहा था। कर्मचारी मुख्य रूप से नई भर्ती और स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग कर रहे थे।

वहीं, मेयर विनीत धीर ने दावा किया है कि यूनियन की अधिकतर मांगें मान ली गई हैं और शेष मांगों पर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। मेयर ने कर्मचारियों की मांगों को मान लिया है। जिससे धरना खत्म हो गया है। इब शहर में सफाई व्यवस्था दोबारा पटरी पर लौट आएगी।

15 मांगों को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

जालंधर नगर निगम यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

MCJ Strike News Update.jpg

कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम में स्टाफ की कमी के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसलिए नई भर्ती सहित अन्य मांगों को जल्द लागू किया जाना चाहिए।

यूनियन प्रतिनिधियों के साथ पिछले 2-3 दिनों से बातचीत

कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मेयर विनीत धीर ने बताया कि सभरवाल यूनियन के साथ कुछ मांगों को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को सुलझाने के लिए पिछले दो से तीन दिनों से यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें की गई।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

मेयर के अनुसार, बीते दिन भी इस मुद्दे पर करीब तीन से चार घंटे तक बातचीत हुई थी। इस दौरान कर्मचारियों से हड़ताल पर जाने के बजाय बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की अपील की गई।

15 में से 10-11 मांगें मानी गईं, बाकी पर चल रहा विचार

मेयर विनीत धीर ने बताया कि यूनियन की कुल 15 मांगों में से 10 से 11 मांगों को स्वीकार किया जा चुका है। जबकि बाकी तीन से चार मांगों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष मांगों को भी जल्द पूरा करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

MCJ Strike.jpg

35 साल बाद 1196 कर्मचारियों की भर्ती की फाइल मंजूर

इस पूरे मामले में सबसे अहम मुद्दा नगर निगम में नई भर्ती का है। मेयर विनीत धीर ने बताया कि 35 साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार 1196 कर्मचारियों की भर्ती से संबंधित फाइल को मंजूरी मिल गई है। इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है।

मेयर के मुताबिक, नई भर्ती होने के बाद नगर निगम में कर्मचारियों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और निगम को कच्चे कर्मचारियों पर निर्भरता कम करने का मौका मिलेगा।

हड़ताल खत्म होते ही शुरू होगा शहर में सफाई अभियान

हड़ताल के कारण जालंधर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के बीच मेयर ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के काम पर लौटते ही कूड़े की लिफ्टिंग और सफाई व्यवस्था को सामान्य किया जाएगा।