Skip to content

Punjab Power Cut News: पंजाब के इस शहर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली रहेगी बंद

Power Cut
Power Cut
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोहाली। Punjab Power Cut News: पंजाब के कई शहरों में बिजली कटौती की सूचना है। मोहाली के कई सेक्टरों में मंगलवार को निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक करीब तीन घंटे का पावर कट लगाया जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) में यह कट फीडर को डी-लोड करने के लिए किए जा रहे जरूरी रखरखाव कार्य के चलते लगाया जा रहा है। इस दौरान सेक्टर-67, आईटी इंडस्ट्री सेक्टर-67, सेक्टर-68, सेक्टर-69, सेक्टर-62 और सेक्टर-63 के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। [caption id="attachment_90345" align="aligncenter" width="1200"] Power Cut in Punjab Power Cut in Punjab[/caption]

बिजली विभाग ने दी सूचना

विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को लंबे समय तक किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बिजली विभाग ने क्षेत्र के निवासियों और व्यावसायिक संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। खासतौर पर पानी की व्यवस्था, बैकअप पावर और अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि पावर कट के दौरान किसी असुविधा से बचा जा सके।

समय पर काम पूरा होगा

विभाग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि कार्य को समय पर पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा और निर्धारित समय के बाद बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कर दी जाएगी।